ब्रेकिंग न्यूज: यहां रोडवेज बस समेत चार वाहन एक साथ हुए दुर्घटनाग्रस्त, बाल—बाल बचे 12 यात्री व एक बाइक सवार


भीमताल—हल्द्वानी मोटर मार्ग में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें रोडवेज बस समेत चार वाहन एक साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान रोडवेज में सवार 12 यात्री बाल—बाल बचे। घटना में एक बाइक भी ट्रक के नीचे आ गई। घटना में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर क्वराली के पास ठीक मोड़ में किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पीछे से आ रहा ट्रक एक कार से टकरा गया।

https://youtu.be/nkXefRCaZBg
Comments
Post a Comment