मोस्टामानू की रामलीला
मोस्टामानू की रामलीला में धनुष यज्ञ, जाख में भरत के चित्रकूट पहुंचे, डीडीहाट में सूर्पणखा के नाक, कान काटने, झूलाघाट में वनवास की लीला और बलुवाकोट में रामजन्म की लीला का मंचन किया गया।
मोस्टामानू की रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने सभी का आभार जताया। जाख की रामलीला में भरत के चित्रकूट पहुंचने की लीला का मंचन किया गया। राम भरत को खड़ाऊं देकर वापस भेज देते हैं।
अस्कोट की रामलीला में सीता हरण, सीता की खोज, राम-लक्ष्मण के शबरी आश्रम पहुंचने की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि चिल्ड्रन पैराडाइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश जोशी थे।
डीडीहाट की रामलीला में सूर्पणखा के नाक, कान काटने, खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। लक्ष्मण को रिझाते हुए सूर्पणखा कहती है ‘मैं तो छोड़ आई लंका का राज लखन लाल तेरे लिए’। राम के इशारे पर लक्ष्मण सूर्पणखा के नाक और कान काट देते हैं। मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल थे।
मोस्टामानू की रामलीला में धनुष यज्ञ, जाख में भरत के चित्रकूट पहुंचे, डीडीहाट में सूर्पणखा के नाक, कान काटने, झूलाघाट में वनवास की लीला और बलुवाकोट में रामजन्म की लीला का मंचन किया गया।
अस्कोट की रामलीला में सीता हरण, सीता की खोज, राम-लक्ष्मण के शबरी आश्रम पहुंचने की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि चिल्ड्रन पैराडाइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश जोशी थे।
डीडीहाट की रामलीला में सूर्पणखा के नाक, कान काटने, खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। लक्ष्मण को रिझाते हुए सूर्पणखा कहती है ‘मैं तो छोड़ आई लंका का राज लखन लाल तेरे लिए’। राम के इशारे पर लक्ष्मण सूर्पणखा के नाक और कान काट देते हैं। मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल थे।
Comments
Post a Comment