डीडीहाट की रामलीला में सूर्पनखा-लक्ष्मण संवाद के मंचन का दृश्य

झूलाघाट की रामलीला में भरत को राजगद्दी और राम को वनवास देने का वरदान देने को लेकर कैकई कोप भवन में जा बैठती हैं। दशरथ राम को 14 वर्ष का वनवास दे देते हैं। सक्षम थापा के कैकई के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथी बुजुर्ग व्यापारी खीमानंद भट्ट, जीवन भट्ट थे।
धारचूला के बलुवाकोट की रामलीली में रामजन्म की लीला का मंचन किया गया। रामलीला का उद्घाटन ग्राम प्रधान पूरन सिंह ग्वाल और दीपू रिमझियाल ने किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भुवन चंद ने सभी का आभार जताया। बुंगाछीना की रामलीला में राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। कनालीछीना में भी रामलीला जारी है।

Comments