ड्यूटी पर आग ताप रहे थे पुलिसकर्मी, एसएसपी पहुंचे और कर दिया लाइन हाजिर

प्रतीकात्मक तस्वीर


यहां पर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग करने के बजाय आग तापते मिले। ड्यूटी के दौरान लापरवाही पर एसएसपी ने रात में ही दरोगा समेत तीनों पुलिसकर्मियाें को लाइन हाजिर करने का आदेश दे दिया।एसएसपी मंगलवार रात वाहनों की चेकिंग की व्यवस्था का जायजा लेने शहर में निकले। नेहरू कालोनी की जोगीवाला और क्लेमेंटटाउन की आशारोड़ी पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए।



पिकेट को चेक करते हुए एसएसपी प्रेमनगर पहुंच गए


शहर के दूसरे इलाकों में पिकेट को चेक करते हुए एसएसपी प्रेमनगर पहुंच गए। प्रेमनगर चौक पर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग करने के बजाय पास में आग तापते मिले। एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक (विशेष श्रेणी) नितेंद्र शर्मा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और दिलबर सिंह को लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए।


Comments